IED Blast in Bijapur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर से बड़ी घटना सामने आई है। बीजापुर के रास्ते में तीन आईईडी ब्लास्ट किए गए। इस ब्लास्ट में DRG का एक जवान घायल हो गया। जवान को बेहतर इलाज के लिए बीजापुर भेजा गया है।
फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है। जवाबी कार्रवाई में दो से तीन नक्सलियों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बीजापुर के जांगला थाने के पोटेनार जंगल में ये घटना सामने आई।
22 दिसंबर को किया था भारत बंद का ऐलान
नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया था। इससे पहले उन्होंने दो बसों को आग के हवाले भी कर दिया था। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। नक्सलियों ने सड़क पर भारत बंद के पर्चे भी फेंके थे, जबकि पेड़ काटकर रास्ता भी रोक दिया गया था।
5 किलो का IED बरामद
इससे पहले भैरमगढ़ थाना अंतर्गत बेलचर पगडंडी रास्ते पर माओवादियों द्वारा लगाया गया 5 किलो का IED बरामद किया गया था। यह कुकर में प्लांट किया गया था। इसके बाद डीआरजी और बीडीएस बीजापुर की टीम ने मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने इसे निष्क्रिय कर दिया था।
पुलिसकर्मी हो गए थे शहीद
इससे पहले नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मार्च और जून में भी ऐसी घटना सामने आई थी। मार्च के महीने के दौरान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में 58 साल के पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जबकि जून में हुए ब्लास्ट में 2 सीआरपीएफ जवान घायल हो गए थे। इसी बीजापुर में दो साल पहले बड़ी घटना सामने आई थी। अप्रैल 2021 में हुए आईईडी ब्लास्ट में 22 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिसकर्मियों और नक्सलियों के बीच लंबे समय से संघर्ष जारी है।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल का किया ऐलान, 9 मंत्री लेंगे शपथ, देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
4 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
7 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
11 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
15 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
15 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines