---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल का किया ऐलान, 9 मंत्री लेंगे शपथ, देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh Ministers list: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम विष्णु देव साय ने इसका ऐलान किया।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh Ministers list: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने 9 विधायकों के नाम का ऐलान किया, जो मंत्रिपद की शपथ लेंगे। विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में शामिल इन नौ मंत्रियों में एक सामान्य, एक एससी, 5 ओबीसी, 2 एसटी वर्ग से हैं। जानकारी के अनुसार, विभागों का बंटवारा बाद में होगा।

ये विधायक बनेंगे मंत्री 

बृजमोहन अग्रवाल
रामविचार नेताम
दयालदास बघेल
केदार कश्यप
लखन देवांगन
श्याम बिहारी जायसवाल
ओ पी चौधरी
टंकराम वर्मा
लक्ष्मी रजवाड़े

---विज्ञापन---

सुबह 12 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

इन 9 मंत्रियों में सरगुजा संभाग से 3, रायपुर संभाग से 2, बिलासपुर संभाग से 2 और बस्तर-दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री शामिल है। सुबह 12 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां ये विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार, विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में तीन विधायक पहली बार मंत्री बनेंगे। बाकी विधायक काफी अनुभवी हैं। विष्णु देव की टीम में नए और पुराने चेहरों का सामंजस्य स्थापित किया गया है। रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल 8 बार के विधायक हैं। वह अविभाजित मध्य प्रदेश में पटवा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। जबकि रमन सरकार के तीनों कार्यकाल में भी वे मंत्री रहे।

---विज्ञापन---

रायगढ़ से विधायक ओपी चौधरी पहली बार MLA बने हैं। वह रिटायर्ड आईएएस हैं। वहीं बलौदाबाजार से MLA टंकराम वर्मा और भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार के विधायक हैं। जबकि मनेंद्रगढ़ से MLA श्याम बिहारी दूसरी बार के विधायक हैं। नवागढ़ से विधायक दयालदास बघेल 4 बार विधायक रह चुके हैं। वह रमन सरकार में भी मंत्री रहे।

कोरबा से विधायक लखन देवांगन दूसरी बार MLA चुने गए हैं। वह कोरबा के महापौर भी रह चुके हैं। नारायणपुर से विधायक केदार कश्यप चौथी बार के विधायक हैं। वह रमन सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पहले कहा जा रहा था कि शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भव्य होगा, लेकिन अब खबर है कि ये विधायक राजभवन में ही शपथ लेंगे।

---विज्ञापन---

इससे पहले बीजेपी ने गुरुवार को ही जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने अप्रत्याशित जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने 35 और जीजीपी ने 1 सीट पर जीत हासिल की। बता दें कि बीजेपी ने तीन राज्यों में नए सीएम दिए हैं। जहां छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को चुना गया तो वहीं मध्य प्रदेश में मोहन यादव और राजस्थान में भजनलाल शर्मा को सीएम बनाया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन हैं किरण सिंह देव? जिन्हें बीजेपी ने बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष

First published on: Dec 21, 2023 09:17 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola