---विज्ञापन---

बीजापुर: IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

IED Blast in Bijapur: बीजापुर के जांगला थाने के पोटेनार जंगल में IED ब्लास्ट की खबर सामने आई है। दोनों ओर से फायरिंग की जा रही है।

---विज्ञापन---

IED Blast in Bijapur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर से बड़ी घटना सामने आई है। बीजापुर के रास्ते में तीन आईईडी ब्लास्ट किए गए। इस ब्लास्ट में DRG का एक जवान घायल हो गया। जवान को बेहतर इलाज के लिए बीजापुर भेजा गया है।

फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है। जवाबी कार्रवाई में दो से तीन नक्सलियों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बीजापुर के जांगला थाने के पोटेनार जंगल में ये घटना सामने आई।

---विज्ञापन---

22 दिसंबर को किया था भारत बंद का ऐलान

नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया था। इससे पहले उन्होंने दो बसों को आग के हवाले भी कर दिया था। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। नक्सलियों ने सड़क पर भारत बंद के पर्चे भी फेंके थे, जबकि पेड़ काटकर रास्ता भी रोक दिया गया था।

5 किलो का IED बरामद

इससे पहले भैरमगढ़ थाना अंतर्गत बेलचर पगडंडी रास्ते पर माओवादियों द्वारा लगाया गया 5 किलो का IED बरामद किया गया था। यह कुकर में प्लांट किया गया था। इसके बाद डीआरजी और बीडीएस बीजापुर की टीम ने मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने इसे निष्क्रिय कर दिया था।

---विज्ञापन---

पुलिसकर्मी हो गए थे शहीद

इससे पहले नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मार्च और जून में भी ऐसी घटना सामने आई थी। मार्च के महीने के दौरान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में 58 साल के पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जबकि जून में हुए ब्लास्ट में 2 सीआरपीएफ जवान घायल हो गए थे। इसी बीजापुर में दो साल पहले बड़ी घटना सामने आई थी। अप्रैल 2021 में हुए आईईडी ब्लास्ट में 22 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिसकर्मियों और नक्सलियों के बीच लंबे समय से संघर्ष जारी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल का किया ऐलान, 9 मंत्री लेंगे शपथ, देखें पूरी लिस्ट

First published on: Dec 22, 2023 05:29 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola