रायपुर: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। पति ने अपनी ही पत्नी के सिर पर लोटा से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचकर हत्या के बात कबूलते हुए थाना में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या मामला दर्ज करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जामुल थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक जामुल थाना क्षेत्र के लेबर कैंप भागवत नगर में देर रात पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। गुस्से में पति ने पत्नी की सिर पर लोटा से वार कर दिया। आरोपी पति देव साहू ने अपनी पत्नी चमेली साहू पर चरित्र संदेह करता था। जिस बात को लेकर घटना तारिख को भी दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति गुस्से में आकर लोटा से पत्नी के सिर पर कई बार वार कर मौत की घाट उतार दिया।
घटना के बाद आरोपी थाना पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने पुलिस को थाना पहुंचकर बताया कि वह अपनी पत्नी को हत्या कर दिया है। जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि पति – पत्नी के बीच देर रात किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। इस बीच पति ने पत्नी के सिर पर लोटे से वार कर दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी देव साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
ये भी देखें: डिप्टी सीएम TS Singh Deo की बैठक में जिला पंचायत के सदस्यों ने किया हंगामा,मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
दशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 hr agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
2 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
5 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
10 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
23 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
27 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines