धमतरी (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत से देश के राजनैतिक जानकार भी हैं, वहीं अब नतीजों के बाद एक बड़ा ही अटपटा मामला सामने आया है। राज्य की कुरूद विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार के पैरों तले की जमीन उस वक्त खिसकती नजर आई, जब उन्हें उनके परिवार के 6 लोगों की तरफ से डाले गए वोटों में से भी नहीं मिला। उनका एक ही सवाल है कि जब परिवार में 6 लोगों ने वोट किया, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में उनमें से एक भी उनके खाते में नहीं गया तो फिर ये वोट गए कहां? मतगणना पर असहमति जताते हुए उनके सहयोगी नेता ने फिलहाल चुनाव आयोग से शिकायत करने का मन बनाया है।
बसपा के दो उम्मीदवारों ने लगाया धांधली का आरोप
मीडिया से रू-ब-रू हुए धमतरी जिले के कुरूद और धमतरी विधानसभा क्षेत्रों के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने EVM में सेटिंग का आरोप लगाते हुए फिर से चुनाव करवाने के लिए आवाज उठाई है। इस बारे में कुरूद प्रत्याशी लालचंद पटेल ने बताया कि उसके घर में 6 सदस्य हैं, जिन्होंने उनके पक्ष में वोट किया था। उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि उनके परिवार का एक भी वोट उन्हें नहीं मिला। ईवीएम में सेटिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका खुद का वोट भी उन्हें नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: तेलंगाना में 80 MLA आपराधिक रिकॉर्ड वाले, BJP और Congress के एक-एक विधायक पर दर्ज हैं 89 केस
चुनाव अधिकारी को सौंपा जाएगा शिकायत पत्र
बड़ी बात तो यह भी है कि उनकी तरह इसी पार्टी के धमतरी के प्रत्याशी घनाराम साहू भी इस मतगणना से संतुष्ट नहीं हैं। इन दोनों नेताओं ने आशंका जताई कि ईवीएम में सेटिंग की गई है और इसी सेटिंग की वजह से अन्य पार्टियों के वोट भी भाजपा में बंट गए। जब उनसे पूछा गया कि अब वो क्या करेंगे तो धमतरी के बसपा उम्मीदवार घनाराम साहू ने कहा कि इस मामले को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत करेंगे। शिकायत पत्र तैयार कर लिया गया है, जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपकर मामले की जांच की मांग करेंगे। उनका कहना है कि यहां चुनाव दोबारा करवाया जाए।
यह भी पढ़ें : I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से Mamata Banerjee का किनारा, बोलीं- मुझे नहीं आया फोन
2019 के लोकसभा चुनाव में फूट-फूटकर रोया था पंजाब का एक शख्स
बता दें कि इस तरह का मामला देश में पहली बार सामने नहीं आया है। बात 2019 के लोकसभा चुनाव की है, जब पंजाब के जालंधर में निर्दलीय लड़े नीटू शटरां वाला नामक एक शख्स फूट-फूटकर रो पड़ा था। नीटू का आरोप था कि उसके परिवार में 9 मेंबर हैं, लेकिन उनमें से उसे सिर्फ 5 वोट ही मिले। मीडिया के सामने रो-रो कर ‘मेरे साथ धोखा हुआ’ के बयान के बाद चर्चा में आए नीटू के जीजा और उनके (जीजा के) भाई अनिल कुमार ने कहा था कि नीटू को तो कोई जानता भी नहीं था, उनके सहयोग की वजह से ही नीटू को ये 850 वोट मिले। झूठी शौहरत पाने के लिए नीटू गलत बयान कर रहा है। जहां तक परिवार के 9 वोट में से 5 मिलने की बात थी, इसके जवाब में नीटू के रिश्तेदारों ने बताया था नीटू के परिवार के पांच वोट बूथ नंबर 36 पर थे और बाकी चार बूथ नंबर 87 में, इसलिए बूथ 36 में सिर्फ पांच वोट ही तो पड़ने थे।
यह भी पढ़ें: देश में पहली बार Crash हुआ Pilatus PC-7 MK II, पर अमेरिका में ले चुका 5 की जान; जानें इसकी खासियतें और अचीवमेंट्स
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines