Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दबोचे गए चोर ने चौंकाने वाली बातें पुलिस को बताई हैं। युवक ने चोरी की वारदातें इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद शुरू कीं। आरोपी विनय कुमार साहू है, जो अहिरवारा के वार्ड नंबर 2 का रहने वाला है। पुलिस को आरोपी ने बताया है कि वह यूपीएससी एग्जाम क्रैक करके आईएएस अधिकारी बनना चाहता था। लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके कारण वह चोरी की वारदातें करने लगा। आरोपी काफी शातिर था, लेकिन एक ही घर को बार-बार टारगेट करके वह फंस गया। इससे पुलिस ने उसे आसानी से ट्रेस कर लिया। इस 28 साल के चोर और ब्लैकमेलर का किस्सा दिलचस्प है। छह साल पहले तक आरोपी ने यूपीएससी की जमकर तैयारी की। फेल होने के बाद अपराध का रास्ता चुना। वह चोरी करने लगा, लेकिन एक ऐसी गलती हो गई, जिसने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
आरोपी कामचोर है, जो बार-बार एक ही घर को निशाना बनाने लगा। जिसके कारण पुलिस को उसे ट्रेस करने में दिक्कत नहीं हुई। दुर्ग के एक दंपती ने पुलिस के सामने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की थी। दंपती ने बताया था कि किसी ने उनका इंटीमेंट वीडियो चोरी से बनाया है। अब उनको वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की डिमांड की जा रही है। आरोपी लगातार फोन कॉल उनको कर रहा है। वीडियो को नेट पर डालने की धमकियां दी जा रही हैं।
पुलिस की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज में संदिग्ध दिखा, जिसको पकड़ा तो अजीब खुलासा हुआ। आरोपी दूसरे लोगों के नंबर से फोन कर रहा था। वह लेबर क्लास लोगों के फोन मांगता और कॉल करता। उसने सोचा था कि ऐसा करेगा तो हाथ नहीं आएगा।
आरोपी विनय को पुलिस ने अरेस्ट किया तो उसने बताया कि दंपती के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। लेकिन उस दौरान दंपती रोमांस कर रहा था। उसने चुपचाप वीडियो बना लिया और बाद में किसी तरह महिला के पति का नंबर हासिल किया। जिसके बाद उनको कॉल कर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी 2017-2018 में दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के लिए गया था। वह इससे पहले स्नैचिंग और चोरी की वारदातें कर चुका है। कई घरों में तो 3-3 बार हाथ साफ कर चुका है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines