Pahalgam Terror Attack 2025: छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा के साथ शादी की सालगिरह मनाने के लिए पहलगाम गए थे। वहां हुए आतंकी हमले में दिनेश शहीद हो गए, आंखों से सामने नेहा का सुहाग उजड़ गया। उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि शादी की सालगिरह के दिन उसकी मांग सूनी हो जाएगी। नेहा सीएम के सामने बेसुध हो रही है और बेटे का भी बुरा हाल है। आज दिनेश का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया जिसमें सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी शामिल हुए और शव को कंधा दिया। छत्तीसगढ़ के लोगों के मन में आक्रोश है और उन्होंने पाकिस्तान के झंडे पर थूका और पैर के नीचे कुचला साथ ही आतंकियों की फोटो को आग लगा दी।
दिनेश के शव को देख बेसुध हुई नेहा
नेहा अपने पति दिनेश के साथ शादी की सालगिरह मनाने के लिए पहलगाम गई थी। मगर आतंकी हमले में उसका सुहाग उजड़ गया। नेहा के सामने उसके पति को मार दिया गया और वो चीखती-चिल्लाती रह गई। नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है और वो बार-बार अपने पति को याद कर बेहोश हो रही है। उसकी हालत को देख लोगों के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
यह भी पढ़ें: श्रीनगर-दिल्ली की फ्लाइट का किराया घटा, पहलगाम हमले के बाद एयरलाइंस कंपनियों ने घटाए रेट
पाक के झंडे को पैरों तले कुचला
छत्तीसगढ़ के लोगों में आक्रोश है। दिनेश मिरानिया के शव की अंतिम यात्रा सड़क पर निकली तो लोग अंतिम दर्शन करने के लिए आए। इस दौरान सभी की आंखें नम दिखी और वो अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाए। छत्तीसगढ़ की सड़क पर पाक के झंडे चिपके हुए थे जिन्हें लोग पैरों तले रौंध रहे थे और उस पर थूक रहे थे और गाली दे रहे थे। लोगों ने आतंकियों की तस्वीरों को आग लगा दी। उस सीन को देख ऐसा लग रहा था मानो अगर आतंकी उनके सामने आ जाएं तो वो तस्वीरों की तरह उन्हें भी जला देंगे।
बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि
दिनेश मिरानिया शादी की सालगिरह पर अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने के लिए गए थे। मगर खुशियों वाले घर में मातम पसर गया और दिनेश आतंकी हमले में मारे गए। दिनेश के शव को उनके बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी। उस दौरान सभी की आंखें नम थी। दिनेश के अंतिम संस्कार में राज्यपाल रमेन डेका, रमन सिंह भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: शहीद नीरज के अंतिम संस्कार में छलके CM के आंसू, जयपुर के बेटे का बदला लेंगे
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
21 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines