Dantewada Naxal Attack: पीएम मोदी बोले- जवानों का बलिदान भुलाया नहीं जाएगा, गृहमंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ CM को मदद का दिया भरोसा
Edited By Bhola Sharma

Dantewada Attack
Edited By Bhola Sharma

Dantewada Attack
Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार की दोपहर हुए नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान और चालक की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने हमले में शहीद बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से बात कर घटनाक्रम की जानकारी ली है।
टेलीफोन पर हुई बातचीत में गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को आश्वासन भी दिया कि केंद्र राज्य सरकार की हर संभव मदद करेगा।
https://twitter.com/narendramodi/status/1651185007694868481?s=20
घात लगाकर नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट
दंतेवाड़ा के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों के मूवमेंट की खबर मिली थी। इस सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी ग्रुप नक्सल विरोधी अभियान के लिए अरनपुर पहुंचा था। बारिश के कारण जवान अरनपुर में फंस गए। बुधवार को तलाशी अभियान के बाद सभी वापस हो रहे थे, तभी घात लगाकर रास्ते में बैठे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। धमाका इतना तेज था कि डीआरजी की गाड़ी उड़ गई। इससे 10 जवान और गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी छत्तीसगढ़ माओवादी हमले में 10 पुलिस कर्मियों और एक चालक की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। भूपेश बघेल ने कहा, यह बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। यह लड़ाई अपने अंतिम चरण में है। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: