Chattisgarh Naxalism News: छत्तसीगढ़ में नक्सलियों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार की तमाम कोशिशें बेकार साबित हो रही हैं। राज्य की कई जगहों पर भारी संख्या में सेना के जवान तैनात हैं मगर इसके बावजूद नक्सली अपने गलत मनसूबों में कामयाब हो रहे हैं। इसका एक नमूना देखने को मिला छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावी क्षेत्र दंतेवाड़ा में जहां नक्सलियों ने पूर्व सरपंच के घर में घुसकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
भाजपा के प्रचार का था आरोप
मामला दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां मौजूद पोटली के पूर्व जनपद सदस्य और सरपंच रह चुके जोगा पोडियामी को नक्सलियों ने मार डाला। खबरों की मानें तो शुक्रवार को देर रात कुछ हथियारबंद नक्सली घर में जबरन घुस आए और उन्होंने जोगा को मौत के घाट उतार दिया। मौत की वजह भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार बताई जा रही है। जोगा पर आरोप था कि वो दंतेवाड़ा में बीजेपी का प्रचार कर रहे थे, जिसकी वजह से नक्सलियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के दो मतदान केंद्रों में पड़े महज 14 वोट, दिखी नक्सलियों की दहशत
छह साल पहले ली थी बेटे की जान
बता दें कि जोगा पोडियामी पहले सीपीआई के सदस्य थे, मगर बाद में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। ऐसे में सीपीआई छोड़ने के बाद से ही जोगा का परिवार नक्सलियों की रडार पर था। छह साल पहले नक्सलियों ने जोगा के बेटे की भी जान ले ली थी और अब जोगा को भी घर में घुसकर मार डाला है। जोगा की मौत के बाद दंतेवाड़ा में नक्सलियों का खौफ बढ़ने लगा है।
वोटिंग में दिखी दहशत
लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान में भी नक्सलियों का खौफ देखने को मिला था। चुनाव आयोग और सरकार की कई कोशिशों के बावजूद लोग मतदान करने के लिए घरों से बाहर नहीं निकले। नतीजतन दोनों ही चरणों में वोट प्रतिशत काफी कम रहा। बता दें कि पहले चरण में सिर्फ बस्तर सीट पर वोटिंग हुई थी तो दूसरे चरण में कांकेर, राजनंदगांव और महासमुंद में मतदान हुए। अब तीसरे चरण में राज्य की बाकी 7 सीटों पर चुनाव होंगे।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंंग? यहां देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
11 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines