हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में कोराेना ब्लास्ट, 12 लोग कोविड पॉजिटिव 

विज्ञापन
file photo

छत्तीसगढ़ से हकिमुददीन नासिर की रिपोर्ट: पिथौरा में कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय लाखागढ में 11 छात्राएं और एक शिक्षिका कोविड संक्रमित पाई गई है। बीते 24 घंटे में एक ही स्कूल में इतनी अधिक संख्या कोविड पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल सभी लोगों को उनके घर पर आइसोलेशन में रखा गया है।

जिले में अलर्ट जारी

जानकारी के मुताबिक सभी छात्राएं 6वीं से लेकर 8वीं तक की हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। जिला प्रशासन सभी के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। फिलहाल सभी को सर्दी, खांसी जैसे लक्षण हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले का में अलर्ट जारी किया है।

और पढ़िए – Chhattisgarh News: कचोहर गांव के लोगों को तोहफा, मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार

विज्ञापन

रोजाना 150 लोगों की जांच 

आंकड़ों पर गौर करें तो 1 से 14 अप्रैल तक जिले में कुल 57 कोरोना पाॅजीटिव केस पाये गये हैं। जिला प्रशासन रोजाना 100 से 150 लोगों की कोरोना जांच कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कालेज मे 28 बेड एवं जिले के पांचो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे 10-10 बेड का इंतजाम कर रखा है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola