Rahul Gandhi Will Visit Bastar: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग का सिलसिला जारी है। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनाव को लेकर खींचतान जारी है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का काम कर रहे हैं। वहीं इस बीच दोनों पार्टियों के बड़े नेता और स्टार प्रचारक प्रदेश में चुनावी सभाओं को भी संबोधित करने आ रहे हैं। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए बस्तर आएंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 13 अप्रैल को बस्तर का दौरा करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट अगले दो दिनों में छग आएंगे।
बस्तर के दौरे पर आएंगे राहुल गांधी
बता दें कि कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राहुल गांधी का भी नाम शामिल है। दीपक बैज ने बताया कि बहुत जल्द ही राहुल गांधी बस्तर के दौरे पर आएंगे। वह 13 अप्रैल को बस्तर आएंगे। वहीं, सचिन पायलट भी एक दो दिनों में आ जाएंगे।
यह भी पढ़ें: दंतेवाड़ा मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, 8-8 लाख के 2 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
भाजपा के पास मुद्दा नहीं
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, फिर चाहे वो महंगाई हो, बेरोजगारी हो या फिर कालाबाजारी हो। अब भाजपा के पास जनता के लिए कोई मुद्दा नहीं है, तो अब भगवान राम का मुद्दा लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। भाजपा देश की जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। लेकिन अब देश की जनता ने भाजपा का असली चेहरा देख लिया है। इसलिए इसका लोकसभा चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर दीपक बैज ने कहा कि हमारी न्याय गारंटी इस देश में नई किरण, नई उम्मीद लेकर आ रही है। इसलिए बीजेपी के बयानों से साफ की उनके नेता हमारी न्याय योजना से डर रही है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines