CM Vishnudev Sai Join Regional Culture Festival: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीते दिन रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024 में शामिल हुए। यहां उन्होंने दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने और उन्हें संस्कारवान बनाने की विद्या को लेकर भारती की तरफ से महत्वपूर्ण काम किया जा रहा है।
सरस्वती शिशु मंदिर से सीएम का जुड़ाव
सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि अगले 3 दिनों तक इस संस्कृति महोत्सव में नई पीढ़ी के बच्चे को अपने सांस्कृतिक गौरव से पहचान करवाई जाएंगी। इससे हमारे बच्चे संस्कारवान बनेंगे। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में जरुरी संसाधनों की व्यवस्था के लिए 50 लाख रुपये मंजूर करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर से उनका जुड़ाव बचपन से है। भारतीय संस्कृति के संवर्धन के लिए क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें: CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल लाई रंग, भेलवां के ग्रामीणों को मिली बैंकिंग सुविधा
नई शिक्षा नीति 2020 पर क्या बोले सीएम
कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने नई शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन पर बात की। उन्होंने नई शिक्षा नीति बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होगी। इससे शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आएगा। इसके साथ ही सीएम साय ने विद्यार्थियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने हुए लगातार इस दिशा मेहनत करने की बात कही है। इस लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines