Chhattisgarh CM Vishnudev Sai PM Modi’s Guarantee: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार ‘पीएम मोदी की गारंटी’ पर तेजी के साथ काम कर रही है। वहीं प्रदेश के लोगों को भी प्रधानमंत्री की जनकल्याण योजना का पूरा लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कह रहे हैं कि वह ‘पीएम मोदी की गारंटी’ के साथ छत्तीसगढ़ को विकसित बनाएंगे। हाल ही में सीएम साय ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करते हुए अपने विकसित छत्तीसगढ़ के सपने पूरे करेंगे। इसी के साथ सीएम साय ने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर सरकारी छुट्टी की घोषणा की।
सीएम साय का संबोधन
सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में श्री अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज में चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के साथ चलना होगा। पीएम मोदी की कोशिशों से ही भारत देश आर्थिक सेक्टर में 11वें स्थान से 5वें स्थान पर आया है। केंद्र का लक्ष्य है कि अगले 5 सालों में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनोमी बनना है। इसके साथ ही भारत विकसित होगा। विकसित भारत के लिए विकसित छत्तीसगढ़ बनाना बहुत जरूरी है। सीएम साय ने कहा कि वह ‘मोदी की गारंटी’ के साथ अपना विकसित छत्तीसगढ़ का सपना पूरा करेंगे।
यह भी पढ़ें: चित्रकोट महोत्सव में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, 208.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
हर क्षेत्र में सिंधी समाज आगे
इस अभिनंदन समारोह में पूरे राज्य से सिंधी समाज के लोग शामिल हुए थे, जिन्हें संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के विभाजन से सबसे ज्यादा नुकसान सिंधी समाज को हुआ है। इसके बावजूद, सिंधी समाज देश को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान दे रहा है। चाहे वह योगदान व्यापार क्षेत्र में हो या किसी अन्य क्षेत्र में हो। सिंधी समाज हमेशा से आगे रहा है।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
10 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines