---विज्ञापन---

चित्रकोट महोत्सव में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, 208.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

CM Vishnudev Sai Inaugurated Development Project: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर संभाग के सभी जिलों में 208.32 करोड़ रुपये के 643 विकास कार्यों की लोकार्पण और शिलान्यास किया है।

---विज्ञापन---

CM Vishnudev Sai Inaugurated Development Project: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिना रुके प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय राज्य के कोने-कोने तक विकास को पहुंचे में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान सीएम साय ने बस्तर संभाग के सभी जिलों में 208 करोड़ 32 लाख रुपये के 643 विकास कार्यों की लोकार्पण और शिलान्यास किया है।

---विज्ञापन---

सीएम साय ने दी 643 विकास कार्यों की सौगात

इन 643 विकास कार्यों में से सीएम साय ने 177 विकास कार्यों का लोकार्पण किया है, जिसकी लागत 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार रुपये हैं। वहीं सीएम ने 466 विकास कार्यों को शिलान्यास किया है, जिसमें 104 करोड़ 11 लाख 65 हजार रुपये की लागत आएगी।

सीएम साय ने किया लोकार्पण

सीएम साय ने बस्तर जिले में 31 विकास कार्य (1,24,069 करोड़), सुकमा जिले में 8 विकास कार्य (10.27 करोड़), बीजापुर जिले में 104 विकास कार्य (25.83 करोड़ से अधिक), नारायणपुर जिले में 3 विकास कार्य (35.24 लाख), कोण्डागांव जिले में 15 विकास कार्य (1.8 करोड़ से अधिक), कांकेर जिले में 14 विकास कार्य (47.10 करोड़ से अधिक) और दंतेवाड़ा जिले में (7.15 करोड़ से अधिक) का लोकार्पण किया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: CM विष्णुदेव साय ने किया ‘क्लाइमेट चेंज कॉन्क्लेव 2024’ का शुभारंभ, बोले- जलवायु परिवर्तन से एक साथ निपटना होगा

सीएम साय द्वारा विकास कार्यों का शिलान्यास

वहीं इस महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने सुकमा जिले में 6 विकास कार्य (8 करोड़ 50 लाख 86 हजार रुपये), बस्तर जिले में 108 विकास कार्य (10 करोड़ 45 लाख 75 हजार रुपये), कोण्डागांव जिले में 7 विकास कार्य (4 करोड़ 28 लाख 17 हजार रुपए), नारायणपुर जिले में 14 विकास कार्य (8 करोड़ 73 लाख 77 हजार रुपये), दंतेवाड़ा जिले में 232 विकास कार्य (38 करोड़ 22 लाख 27 हजार), कांकेर जिले में 29 विकास कार्य (23 करोड़ 47 लाख 46 हजार रुपये) और बीजापुर जिले में 70 विकास कार्य (10 करोड़ 43 लाख 37 हजार रुपये) का भूमिपूजन-शिलान्यास किया है।

First published on: Mar 05, 2024 07:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola