CM Vishnu Deo Sai Big Announcement: स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती पर देश भर में सुशासन दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ में भी अलग-अलग आयोजन किए गए हैं। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में समारोह का आयोजन किया गया है।
नगरीय निकायों में बनेंगे अटल परिसर
सीएम साय ने आगे कहा कि उनके सपनों के आधार पर देश का विकास हो रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ वासियों को सुशासन दिवस की बधाई दी। प्रदेश के सभी अर्बन बॉडीज में अटल परिसर बनाए जाने का ऐलान किया। प्रदेश के अंदर जितने भी सिविक बॉडी पंचायत बॉडी काउंसिल हैं, सभी में अटल कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन करेंगे।
छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल जी को सादर नमन- डॉ. रमन सिंह
वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य का निर्माण कर 3 करोड़ जीवन में बदलाव लाने का काम किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ वासियों को विकास से जोड़ने का काम किया है। पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने पीएम ग्राम सड़क स्कीम की शुरुआत 50 हजार करोड़ रुपये से की। इस वजह से गांव-गांव में सड़क दिख रही है।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जब वे पीएम थे तब मैं पार्लियामेंट में सदस्य था तब उनसे करीब से मिलने का मौका मिला था। अटल जी छत्तीसगढ़ के निर्माता हैं। उनके भाषण में अनूठी कला थी, विपक्ष के लोग भी उनके भाषण को सुनते थे। उन्होंने सिद्धांत की राजनीति की कभी खरीद फरोख्त जैसा काम नहीं किया। इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में उनका नाम लिखा जाएगा।
ये भी पढ़ें- CG: अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर CM विष्णुदेव साय प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
6 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
9 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
16 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
17 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines