CG: अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर CM विष्णुदेव साय प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Good Governance Day In Chhattisgarh: सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर और जशपुर जिले के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Good Governance Day In Chhattisgarh

Good Governance Day In Chhattisgarh

विज्ञापन

Good Governance Day In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सुशासन दिवस के अवसर पर रायपुर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम साय अटल चौक में पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के दौरे पर जाएंगे। जहां पर वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान सीएम साय दोपहर 1 बजे फरसाबहार के सराईटोली में अटल सुशासन चौपाल में शामिल होंगे। इसके साथ ही कुनकुरी में अटल सुशासन समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा सीएम साय अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान देश का प्रकृति परीक्षण अभियान में शामिल होंगे। इसके बाद कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ