Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा और बस्तर का हवाई और जमीनी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को मौके पर पहुंचकर देखा और अधिकारियों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर सहायता पहुंचना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर संवेदनशीलता और तत्परता आवश्यक है।
अस्थायी राहत शिविर में पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को दंतेवाड़ा के चूड़ीटिकरा वार्ड में बनाए गए अस्थायी राहत शिविर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस दौरान उन्होने प्रशासन को निर्देशित किया कि शिविरों में पर्याप्त भोजन, स्वच्छ पेयजल और सुरक्षित आवास की व्यवस्था निरंतर बनी रहे। इसके अलावा सीएम ने यहां लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मेडिकल टीम से दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों की तैनाती और मरीजों को दी जा रही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सीएम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीधे बात करते हुए यह भी पूछा कि क्या वे प्रशासन की मदद से संतुष्ट हैं। इस पर प्रभावितों ने जिला प्रशासन के त्वरित सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें- बदलेगी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की सूरत, सीएम ने 211 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री साय ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुल का भी निरीक्षण किया और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था तथा पुनर्निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित गांवों में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की शीघ्र बहाली की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा कलेक्टोरेट में जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति, पुनर्वास योजनाओं और प्रभावित परिवारों को दी जा रही सहायता की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित गांवों में प्रशासनिक टीमों की निरंतर पहुंच बनी रहे और हर जरूरतमंद तक राहत सामग्री समय पर पहुंचे।
स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं को दी जाए प्राथमिकता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं कठिनाई अवश्य लाती हैं, मगर प्रशासनिक तत्परता और जनसहयोग से इन कठिनाइयों का समाधान संभव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत शिविरों और प्रभावित गांवों में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष देखभाल की जाए और स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान सीएम के साथ वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद महेश कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, राजस्व सचिव और आपदा राहत आयुक्त रीना बाबा साहेब कंगाले, संभागायुक्त डोमन सिंह सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने हजारों युवाओं के साथ लगाई स्वतंत्रता की दौड़
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines