रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों की स्वीकृति और लक्ष्य देने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने केन्द्रांश की राशि राज्य सरकार को उपलब्ध कराने के लिए भी आग्रह किया है।
हाल ही में लिख चुके हैं दो पत्र
गौरतलब, है कि हाल ही में मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को दो पत्र और लिखे थे। सीएम बघेल ने राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थाई प्रतीक्षा सूची में शामिल 6 लाख 99 हजार 439 परिवारों के साथ आवास प्लस के 8 लाख 19 हजार 999 परिवारों के आवास को स्वीकृत करने के साथ ही लक्ष्य प्रदान करने का अनुरोध किया है, ताकि योजना के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि राज्य सरकार के सामाजिक-आर्थिक जातिगत-2011 के मापदंडों के अनुसार सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में कुल 47 हजार 90 परिवार आवासहीन हैं।
यह भी पढ़ें-निजी एवं सहकारी विक्रेता ‘पॉस मशीन’ के द्वारा ही उर्वरक का विक्रय करें; कृषि विभाग
केन्द्रांश की राशि उपलब्ध कराने का किया अनुरोध
प्रदेश सरकार की ओर से स्थाई प्रतीक्षा सूची के शेष 6 लाख 99 हजार 439 परिवारों को एवं राज्य सरकार की आर्थिक सर्वेक्षण – 2023 में पाए गए आवासहीन 47 हजार 90 परिवारों को योजनांतर्गत आवास निर्माण कर देने के लिए राज्यांश राशि जारी कराने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री से उपरोक्त आवासों के लक्ष्य आवंटित करते हुए केन्द्रांश की राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि योजनांतर्गत आवासों का निर्माण कार्य पूरे हो सके, और गरीब हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सके।
(Klonopin)
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
2 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
32 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines