रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने आज (गुरुवार) को पद्मश्री डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय और समाज सेवी नारायण प्रसाद अवस्थी की मूर्ति का अनावरण किया, इसके साथ ही उन्होंने राजीव गांधी आश्रय योजना के हितग्राहियों को पट्टा वितरण भी किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि दोनों महान व्यक्ति जो देश और शिक्षा के लिए काम किए, आज मुझे उनकी मूर्ति का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ईडी की कार्रवाई पर सीएम ने केंद्र पर साधा निशाना
सीएम बघेल ने कहा कि पट्टा की मांग बहुत दिनों से की जा रही थी और आज मांगे पूरी हुईं। सभी को बधाई और शुभकामनाएं। इस दौरान दिल्ली में ईडी की कार्रवाई पर सीएम बघेल ने भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले पत्रकारों पर कार्रवाई हुई, जो दुःखद है, ये तानाशाही रवैया है। पत्रकार अपनी कलम से लिखते हैं, जो निष्पक्ष या आलोचना कर रहे, उन्हें जेल में ठूंसा जा रहा है। यह सीधे लोकतंत्र पर हमला है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग की तैयारियां पूरी, जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान
उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार जब से बनी तब से विपक्षी नेताओं को दबाने की कोशिश की जा रही, सोनिया और राहुल गांधी के बाद छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में दमन किया जा रहा, ताकि विपक्ष न बचे। उन्होंने आगे कहा कि प्रजातंत्र में विपक्ष का होना जरूरी, ये विपक्ष को जेल में ठूंसने और खत्म करने की कोशिश कर रहे। लेकिन यह देश प्रजातांत्रिक देश है, इसकी जड़ें बहुत गहरी हैं और अति का अंत होता है।
केंद्रीय मंत्री के ऐप लॉन्चिंग पर बोले सीएम
सीएम ने कहा कि भाजपा ने अडानी को लूट-लूट कर दिया, हमने छत्तीसगढ़ में इन्हें रोका है। अभी एक खदान उनकी बंद हुई है और 13 नम्बर का बैलाडीला खदान को निरस्त कराया है। अनेक खदानों पर इनकी निगाहें थी, लेकिन हमने वहां एलिफेंट कॉरिडोर बनाया उससे भी भाजपा का दिल नहीं भरा है। उन्होंने कहा कि अडानी को कितना लूटा है, उसके बारे में भी अनुराग ठाकुर को कुछ बोलना चाहिए। एक बार राहुल गांधी ने सवाल पूछा कि 20 हजार करोड़ रुपए गए, वह कहां से गया, कैसे गया? वह तो केवल फोटो दिखाएं उसी में उनकी सदस्यता निरस्त हो गई। सीएम ने कहा कि अनुराग ठाकुर में हिम्मत है, तो अडानी के बारे में भी बोलकर बताएं।
सीएम बघेल ने बीजेपी के आरोप पर किया पलटवार
सीएम बघेल ने कहा कि अभी सबसे बड़ा झूठा आया था, वे बोले धान खरीदी करते हैं। धान खरीदी करते हैं तो बताएं कब उन्होंने बटन दबाया, जैसे हम लोग हर 3 माह में बटन दबाते हैं और सीधे पैसा किसानों के खाते में जाता है। अगर ये धान खरीदी करते है, तो किसके खाते में पैसा जाता है। धान का पेमेंट तुरंत होता है क्या? ये लोग कितने का बजट रखे हैं? ये भी बता दें कि भुगतान कब किए और आगे कब करेंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines