छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग की तैयारियां पूरी, जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान

Election Commission of Indian

Election Commission of Indian

विज्ञापन

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए निर्वाचन आयोग आज अंतिम सूची का प्रकाशन करने जा रही है। अंतिम सूची आने के बाद जल्द ही चुनाव तारीखों की भी घोषणा कर दी जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। आयोग ने कल वोटर्स की अंतिम सूची भी जारी कर दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि आगामी 10 दिन के भीतर चुनाव तारीखों का ऐलान होने के बाद राज्य में आचार संहिता लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

जल्द हो सकता है ऐलान

प्रदेश में जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है, तो लोग आचार संहिता और चुनाव की तारीखों को लेकर कयास लगाने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग इस महीने के पहले या दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। लेकिन फिलहाल हमें आयोग के अधिकारिक ऐलान का इंतजार करना पड़ेगा।

पांच राज्यों में होने हैं चुनाव

केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से छत्तीसगढ़ समेत पांच अन्य राज्यों में भी चुनाव कराए जाएंगे और इन सबकी घोषणा एक साथ ही की जाएगी। हालांकि, मतदान, नामांकन की अधिसूचना अलग-अलग दिन होगी। जबकि मतगणना के साथ ही सभी राज्यों के नतीजे एक ही दिन आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ