Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

सीएम बघेल का सुकमा दौरा आज, देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल 24 सितंबर को सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 273.28 करोड़ रुपए की लागत के 137 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। इनमें 254.10 करोड़ रुपए की लागत के 118 कार्यो का लोकार्पण और 19.18 करोड़ रुपए के 19 कार्यो का लोकार्पण शामिल है। सीएम के हाथों विभिन्न […]

Author
Edited By : Shailendra Pandey Updated: Sep 24, 2023 10:24
CM Bhupesh Baghel, Chhattisgarh Government, Chhattisgarh News, Sukma News, Raipur News

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल 24 सितंबर को सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 273.28 करोड़ रुपए की लागत के 137 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। इनमें 254.10 करोड़ रुपए की लागत के 118 कार्यो का लोकार्पण और 19.18 करोड़ रुपए के 19 कार्यो का लोकार्पण शामिल है। सीएम के हाथों विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 257 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, नियुक्ति पत्र, आर्थिक सहायता राशि का चेक और सामाग्री का वितरण किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग योजना के अंतर्गत कार्यों का भूमिपूजन

भूमिपूजन वाले कार्यों में राष्ट्रीय राजमार्ग योजना के अंतर्गत 81.08 करोड़ रुपए लागत के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में 12 उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण एवं चौड़ीकरण-मजबूतीकरण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। इसी प्रकार विकासखण्ड सुकमा, कोण्टा, छिंदगढ़ के 47 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत 53.38 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली एकल ग्राम जल प्रदाय योजना के कार्य, वन विभाग के 5 करोड़ रुपए के 07 नरवा विकास कार्य तथा आदि कार्यों का भूमिपूजन होगा। इसी तरह विभिन्न विकासखण्डों में भी अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में तेजी से फैल रहा डेंगू; 800 से ज्यादा मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

सीएम बघेल द्वारा लोकार्पित होने वाले कार्यों में जिला निर्माण समिति के तहत 9.47 करोड़ रुपए से बने स्कूल भवन एवं संधारण, शेड निर्माण, जिला अस्पताल में अतिरिक्त भवन निर्माण, माइनर ब्रिज का लोकार्पण होगा। इसी प्रकार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत 1.74 करोड़ रुपए की लागत से पोटाकेबिन, 2.65 करोड़ रुपए की लागत के 09 उचित मूल्य की दुकान निर्माण, 14 आंगनबाड़ी भवन निर्माण और 30 लाख रुपए की लागत से मुसारिया माता मंदिर का जीर्णोद्धार तथा आदि कार्यों का लोकार्पण होगा।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 24, 2023 10:24 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.