CM Bhupesh Baghel in Panchayati Mahasammelan: सीएम भूपेश बघेल ने आज कांकेर में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती महासम्मेलन में जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज कांकेर में सम्मेलन हो रहा है आप सभी को पता है कि एक समय में सिर्फ 5 हजार जनप्रतिनिधि होते थे, राजीव गांधी जी ने पंचायती राज को सशक्त बनाने का काम किया। जब से पंचायती राज लागू हुआ है एक तिहाई महिलाओं को भी आरक्षण देने का काम किया गया।
प्रदेश में सबसे ज्यादा महिला मतदाता
सीएम बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में पंचायती राज और नगरीय निकाय में महिलाओं को प्राथमिकता दिए हैं। हमारे प्रदेश में सबसे ज्यादा महिला मतदाता हैं। पंचायती राज को सशक्त करने का काम हमारी सरकार ने किया है, हमने सभी जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। उन्होंने आगे कहा कि पेसा कानून लागू करने का काम हमने लागू किया है। कई एकड़ से अधिक जमीन को हमारी सरकार ने वापस दिलाने का काम किया है। बस्तर में लगातर विकास के काम छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हो रहा है, चाहे ऋणमाफी, वनोपज खरीदी, समर्थन मूल्य में धान खरीदी, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, रीपा के विकास से रोजगार के नए रास्ते दे रहे हैं।
मिलेट्स को खरीदने की व्यवस्था की गई
सीएम ने कहा कि मिलेट्स को खरीदने की व्यवस्था, इमली से कैंडी बनाने की व्यवस्था हमने किया है। आदिवासी संस्कृति को बचाने और देवगुड़ी बनाने का काम हमने किया है। उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी जी ने कहा कि यहां दो करोड़ लोग हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि केवल 5 हजार हैं। इसलिए पंचायती राज्य का प्रावधान राजीव जी ने 73वें और 74वें संशोधन के माध्यम से तय किया, साथ ही एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण देने की व्यवस्था की गई।
यह भी पढ़ें-प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, पंचायती राज महासम्मेलन में होंगी शामिल
महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य हमने किया
उन्होंने कहा कि जब से पंचायती राज्य लागू हुआ है, महिलाएं मंच में बैठी हैं। पंचायत भी संचालित कर रही हैं और महापौर भी बनी हुई हैं। प्रदेश में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम हमने किया है। मतदाता सूची अभी प्रकाशित हुई है इसमें 57 विधानसभाओं में महिला मतदाता ज्यादा हैं। हम लोग लगातार पंचायती राज्य को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। लोहांडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन को वापस कराने का काम हमने किया है।
न्याय के रास्ते पर चल रहा छत्तीसगढ़
सीएम बघेल ने कहा कि न्याय के रास्ते पर छत्तीसगढ़ चल रहा है। गोधन न्याय योजना, भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना हमने शुरू की है। हम लोग संस्कृति को बचाने का काम लगातार कर रहे हैं। बस्तर के लोग हमेशा राष्ट्रप्रेम से भरे रहते हैं। जमशेद जी टाटा राज्य में आए यहां पर खदान के लिए, यहां के आदिवासियों ने कहा कि हम सरकार को इसे दे देंगे लेकिन निजी हाथों में नहीं देंगे। फिर नेहरू जी ने यहां के लोहे से बीएसपी आरंभ किया। सार्वजनिक उपक्रम देश की संपदा है। इनका निर्माण नेहरू जी ने आरंभ किया। हम निरंतर आम जनता की तरक्की के लिए कार्य कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines