रायपुर: सीएम भूपेश बघेल दुर्ग जिले के भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में क्षेत्रवासियों को 309 करोड़ 56 लाख 88 हजार रुपए के 186 विकास कार्यो की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में 241 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत के 123 कार्यों का भूमिपूजन और 67 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत के 63 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर शासन के विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
सीएम बघेल कार्यक्रम में जिन नये विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत 3.74 करोड़ की लागत से पाटन विधानसभा क्षेत्र के 2 सड़कों, 1.21 करोड़ की लागत से निर्मित 30 स्कूल भवन, 8.50 करोड़ रुपए की लागत से तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य तथा अन्य कार्य शामिल हैं।
सीएम बघेल इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 3.84 करोड़ की लागत से 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। तांदुला जलाशय अंतर्गत 9.75 करोड़ रुपए की लागत के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें भनसुली नाला 1.05 करोड़ की लागत से जरवाय स्टाप डेम, 1.02 करोड़ की लागत से कसही जलाशय मरम्मत एवं नहर लाईनिंग कार्य, भिलाई नगर में 2.24 करोड़ की लागत से 33/11 केवी के 2 नवीन विद्युत उपकेन्द्रों तथा अन्य कार्य शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
सीएम बघेल जिन नए स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 14.32 करोड़ की लागत से 15 सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों 1.20 करोड़ रुपए की लागत से मेन रोड (जोगीगुफा) से चीचा, 1.68 करोड़ रुपए की लागत से मेन रोड से पोटिया मेडेसेरा सहित अन्य सड़क निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 18.75 करोड़ रुपए की लागत से 18 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिसमें 2.13 करोड़ रुपए की लागत से टठिया मोहलाई मार्ग सहित अन्य सड़क एवं नाली निर्माण का कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। सीएम बघेल इस कार्यक्रम में 82.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 12 सड़क और 2 हाई स्कूल भवन निर्माण के कार्यों का भी भूमिपूजन करेंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 hrs agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
3 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
5 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
10 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
24 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
27 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines