रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को अगस्त 2023 की राशि का अंतरण किया। इसके साथ ही उन्होंने आई.टी.आई. के प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया। उन्होंने इस अवसर पर 1 लाख 29 हजार 886 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रुपए की राशि का वर्चुवल रूप से अंतरण किया। इसके साथ ही उन्होंने आई.टी.आई. में प्रशिक्षण अधिकारी पद के लिए चयनित 82 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार द्वारा संचालित बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत अब तक 146 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि बेरोजगारों को अंतरित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी भत्ता योजना का उद्देश्य शिक्षित-बेरोजगार युवाओं को केवल आर्थिक संबल प्रदान करना भर नहीं है, बल्कि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना भी है। सही मायनों में मुझे तब खुशी होती है जब किसी बेरोजगार को रोजगार मिलता है।
प्लेसमेंट कैंपों का किया जा रहा आयोजन
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार प्लेसमेंट कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। सार्वजनिक अथवा निजी क्षेत्र में जहां भी रोजगार के नये अवसर निर्मित होते हैं, उनका लाभ शिक्षित-बेरोजगारों तक पहुंचाया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत अभी तक हम 6 हजार 692 लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ चुके हैं। इनमें से 4 हजार 718 युवा बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे थे। हाल में ही हमने 42 हजार सरकारी पदों के लिए भर्तियां भी निकालीं है। भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए थे, जो आवेदन योग्य पाए गए हैं उनमें से पहले चरण में 82 लोगों को सत्यापन के बाद नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें-IAS-IPS Romantic Love Story : शादी पर केवल 2000 रुपये खर्चे, जिंदगीभर होंगे IAS-IPS अफसरों की शादी के चर्चे
स्कूली शिक्षा को भी हमने आईटीआई के साथ जोड़ा
सीएम बघेल ने बताया कि लाइवलीहुड कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई आदि के द्वारा हम युवाओं को कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं, ताकि वे अपने हुनर से आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकें। वर्तमान में 07 हजार 200 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शीघ्र ही 1782 और युवाओं का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। हाल ही में हमने 36 शासकीय आईटीआई में नए कोर्स आरंभ करने टाटा टेक्नोलॉजी के साथ एमओयू किया है। 1186 करोड़ रुपए की लागत से हुए इस एमओयू से 10,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। स्कूली शिक्षा को भी हमने आईटीआई के साथ जोड़ा है। इसके अंतर्गत 116 विकासखंडों के 119 स्कूलों को आईटीआई से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवाओं को डिमांड आधारित नए ट्रेड में प्रशिक्षित करने टाटा टेक्नोलॉजी के साथ 36 आईटीआई के उन्नयन का एमओयू किया गया है। पहले चरण में इनमें से 5 आईटीआई का लोकार्पण सितम्बर महीने में किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार संबंधी प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर विभिन्न जिलों के बेरोजगारी भत्ता से लाभान्वित्त युवाओं तथा चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों से भी बातचीत की। इसमें युवाओं ने चर्चा करते हुए बताया कि बेरोजगारी भत्ते से उनको काफी राहत मिली है। साथ ही इससे अपने कैरियर को संवारने में भी मदद मिल रही है। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव तथा खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य खनिज निगम गिरीश देवांगन और मुख्य सचिव अमिताभ जैन आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
22 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines