हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्री बर्थडे सेलिब्रेशन में सीएम बघेल ने सिंहदेव के छुए पैर, एक छात्र के सवाल पर बोले कुछ ऐसा कि हंस पड़े सभी

विज्ञापन

CM Bhupesh Baghel Birthday: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन एक दिन पहले अबिकापुर में मनाया गया। इस दौरान मंच पर खड़े सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम सिंहदेव ने एक दूसरे को केक खिलाया। इसे बाद सीएम बघेल ने सिंहदेव के पैर छुए तो सिंहदेव ने भी पीछ पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। खुले मंच पर ये नजारा दिखने के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चाएं हैं। इस दौरान एक छात्र के सवाल पर सीएम मुस्कराते हुए बोले कि नौकरी के साथ छोकरी भी खोजूं किया?

अंबिकापुर पहुंचे थे सीएम बघेल

जानकारी के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन 23 अगस्त को होता है। आज यानी 22 अगस्त को सीएम बघेल अंबिकापुर में थे। यहां हॉकी स्टेडियम में सीएम का युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम था। कार्यक्रम के लिए बाकायदा मंच तैयार किया गया। डिप्टी सीएम सिंहदेव भी मंच पर मौजूद थे। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल के लिए मोटे अनाज से बना केक मंगाया गया।

यह भी पढ़ेंः CM भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, कुश्ती खिलाड़ियों के लिए शुरू होगी ये योजना

विज्ञापन

डिप्टी सीएम के छुए पैर

सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम सिंह ने मंच पर ही केट काटा। दोनों ने एक दूसरे को केट खिलाया। इसके बाद मंच पर ही सीएम बघेल ने डिप्टी सीएम सिंह के पैर छुए। इस दौरान मंच पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सीएम बघेल को बधाई दी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम के पैर छूने के बाद सीएम ने कहा कि सिंहदेव मेरे बड़े भाई है। उनका हमेशा सम्मान रहा है। कांग्रेसियों ने कहा है कि दोनों बड़े नेताओं के बीच इस संबंध से लोगों में एक अच्छा संदेश गया है।

विज्ञापन

छोकरी भी खोजूं क्या?

कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या युवा और छात्र मौजूद थे। इसी दौरान एक छात्र ने पूछा कि कुछ विभागों में नौकरियां नहीं निकल रही हैं। नौकरी नहीं है तो शादी भी नहीं हो रही है। इस पर हंसी के ठहाके लगने लगे। इस सवाल के जवाब में सीएम बघेल ने मुस्कराते हुए कहा कि नौकरी के साथ छोकरी भी खोजूं क्या? इसके बाद तो पूरे परिसर में हंसी की आवाज गूंजने लगी।

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola