CM Bhupesh Baghel Bhoomi Pujan In Raipur : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम झीट में आयोजित साहू संघ के भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित किया। बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार ने बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा, तीज-त्यौहारों को संरक्षित एवं संवर्धित करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों को लोग आनंद और उत्साह के साथ एकजुट होकर मना सके, इसके लिए हमने राज्य के प्रमुख तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है।
यह भी पढ़ें – Chhattisgarh: ‘भूपेश है तो भरोसा है’ का नारा लगाकर, कांग्रेस ने निकाली भरोसा यात्रा
संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा
छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी पहचान है। इसको सजाने, संवारने का काम हम सबको मिलकर करना है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती के अवसर पर नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल और साहू संघ के पदाधिकारियों ने 30 लाख रूपए की लागत से बनने वाले साहू समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।
गांधी जी के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं
मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेश गांधी जी के दिखाये रास्ते पर आगे बढ़ते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया गया है। विकास के साथ-साथ पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का काम भी हमने किया है।
ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर
बघेल ने कहा कि प्रदेश के लोगों आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिससे किसानों, मजदूरों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव और खुशहाली आयी है। ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रीपा की स्थापना की गई है। प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया जा रहा हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू, सरपंच ग्राम पंचायत झीट शशिकला सिन्हा, जिला साहू संघ के अध्यक्ष नन्दलाल साहू, परिक्षेत्र साहू संघ झीट के अध्यक्ष कल्याण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines