CM Baghel Live Update Raipur, Chhattisgarh : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज दोपहर 2 बजे बिलासपुर जिले में ‘आवास न्याय सम्म्मेलन’ का शुभारम्भ करने पहुंचे। यह आयोजन जिले के तखतपुर विकासखंड में आयोजित किया गया। बता दें कि इस दौरान उनके साथ सीएम बघेल भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : संजय राउत की ओवैसी को चुनौती, बोले- अगर सच्चे भारतीय हैं तो मोदी और शाह को चैलेंज करें
भूपेश बघेल ने लाभार्थियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में आवास न्याय योजना सम्मेलन में आए लाभार्थियों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि आवास योजना 1985 में जब राजीव जी प्रधानमंत्री थे तब शुरू हुई, इस योजना का नाम उस समय इंदिरा आवास योजना था। आज यह प्रधानमंत्री आवास योजना है।
7 लाख लोगों के खाते में पहुंचे पैसे
जनगणना नहीं हुई है, आर्थिक सर्वेक्षण नहीं हुआ। आज जिन्हें योजना का लाभ मिल रहा है वह 2011 के जनगणना के आधार पर मिल रहा है। आज राहुल जी ने एक बटन दबाया और 7 लाख लोगों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं।
मजदूरों के हैं राहुल
राहुल जी, सदैव से किसान, मजदूर, युवा, महिला, आदिवासी भाई-बहनों और मजदूरों की बात करते हैं। उनके हित की सोचते हैं। पिछले बार जब राहुल गांधी जी आए थे, राजीव युवा सम्मेलन में आए थे, वहां लाखो युवा आए थे। पहली किश्त आज राहुल गांधी जी ने जारी किया है, दूसरी किश्त भी हम देंगे।
(Ambien)
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
10 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
13 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
17 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
20 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
21 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines