संजय राउत की ओवैसी को चुनौती, बोले- अगर सच्चे भारतीय हैं तो मोदी और शाह को चैलेंज करें
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Shiv Sena MP Sanjay Raut : आज शिवसेना सांसद संजय राउत मुंबई के सेशन कोर्ट पहुंचे, इस दौरान वह मामले की सुनवाई के दौरान आये थे। सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान राउत ने ओवैसी के बयान पर कहा कि असदुद्दीन अगर सच्चे भारतीय हैं तो वह मोदी और अमित शाह को चैलेंज करें कि वो आकर हैदराबाद से आकर चुनाव लड़ें, राहुल गांधी की आज लोगों में जो भावना है वो देखते हुए राहुल गांधी देश में कहीं से भी खड़े होंगे वो जीत जाएंगे।
असदुद्दीन ओवैसी के बयान, ‘यह सरकार बीजेपी की है तो कुछ भी हो सकता है, आगे-आगे देखिए पर संजय राउत ने कहा कि उनके बयान पर मैं और क्या कुछ कहूँ जो होगा सबको दिखाई देगा।
वहीं नीतीश राणे के बयान पर संजय राउत ने कहा जिस तरह से शिकायत में कहा गया है कि मैं दबाव बना रहा हूँ पर उनपर दबाव दिल्ली का है इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी उतना समय रहा है। ये अगर समय से काम करते तो अब तक 16 विधायक अपात्र हो जाते।
बता दें कि संजय राउत पर जो आरोप तय किए गए थे, सभी आरोपी आज कोर्ट नहीं पहुंचे, इसलिए आरोप तय प्रक्रिया 4 नवंबर तक के लिए टल गई है। अब अगली सुनवाई 4 नवम्बर को होनी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: