CM Sai Big Gift To Balod: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले के ग्राम जुगेरा में आयोजित 141 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोर्कापण-शिलान्यास कार्यक्रम में कई जरूरी बातें कही है। हमने अटल जी की स्मृति में साल 2025 को अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है। इस साल गुणवत्ता युक्त विकास कार्य पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र के विकास और निर्माण कार्यों की निगरानी करें और विकसित छत्तीसगढ़ राज्य बनाने में अपना योगदान दें।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई संसाधन और सड़कों के रखरखाव पर फोकस करते हुए हर एक व्यक्ति तक सुशासन पहुंचाने प्रतिबद्ध है। भारतीय प्राचीन ग्रंथों में जिसे रामराज्य कहा गया है, वही तो सुशासन है। सुशासन का सूर्योदय हो गया है, यह सब आप लोगों का प्यार और अपार जन समर्थन से यह संभव हो सका है। हमें विश्वास है कि आप सबका भरोसा अटूट रहेगा। सभी मिल जुलकर विकासशील छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे।
हर नागरिक का पक्का मकान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना है कि, कोई भी भारतीय खुले आसमान के नीचे नहीं सोएगा। हर नागरिक का पक्का मकान होगा। पक्का छत वाले मकान निर्माण की योजना प्रधानमंत्री आवास के तहत बालोद जिले में 31 हजार से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं। इनमें आधे से अधिक आवास बन गए हैं। बाकी का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने नए आवास में प्रवेशित हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले के ग्राम जुगेरा में आयोजित कार्यक्रम में 141 करोड़ रुपए केअलग-अलग विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर बालोद में 400 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण और जुगेरा स्थित बंजारी माता मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा में विस्तार के लिए डोम सेट निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही बालोद में नालंदा परिसर का निर्माण होगा, इसकी मंजूरी भी मिल चुकी हैं।
तेंदूपत्ता श्रमिकों को लाभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बालोद जिले में बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता हितग्राही हैं, उनके हित में तेंदूपत्ता खरीदी की दर में प्रति मानक बोरा 15 सौ रुपए के अलावा बढ़ोतरी करते हुए 5500 रुपए प्रति मानक दर से खरीदी सुनिश्चित की। डौंडीलोहारा विकासखंड के मटियामोती जलाशय के नहरों का लाइनिंग मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन किया है। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस नहर से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
कृषक उन्नति योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक उन्नति योजना से बालोद जिले के करीब डेढ़ लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। उनके खाते में 2023-24 में बेचे गए खरीफ सीजन के धान की राशि 686 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं, इससे किसानों में समृद्धि आई है। किसान खुशहाल हुए हैं। हमारा मानना है कि जब हमारे अन्नदाता खुशहाल होंगे तो सभी का जीवन सुखमय रहेगा। बालोद जिले में डेढ़ लाख से अधिक किसानों के खाते में 223 करोड़ रुपये बकाया बोनस की राशि भी हमने गत वर्ष दिया है।
ये भी पढ़ें- CM विष्णुदेव साय का धमतरी को 268 करोड़ का तोहफा; बोले- छत्तीसगढ़ डिजिटल गवर्नेंस से बन रहा सशक्त
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines