Rail Budget News: प्रदेश की साय सरकार लगातार विकास कार्य करने में जुटी है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए लोकसभा में राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय ने छत्तीसगढ़ रेल परियोजना कार्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में रेल विकास के लिए 6,922 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यह छत्तीसगढ़ वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। छत्तीसगढ़ राज्य में रेल लाइनों का शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन किया गया है। साल 2014 से 2024 के दौरान 31 किलोमीटर प्रति वर्ष रेलवे लाइनों का इलेक्ट्रिफिकेशन किया गया है।
छत्तीसगढ़ में रेल विकास के लिए 6,922 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ में 37,018 करोड़ रुपए की लागत से 2,731 किलोमीटर की 25 नई रेल लाइन परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के 32 रेलवे स्टेशनों का विकास किया जा रहा है, जिसमें राजनंदगांव, डोंगरगढ़, अकलतरा, अंबिकापुर, बैकुंठपुर, बालोद, बाराद्वार, बिल्हा, ऐसे 32 स्टेशंस इसमें शामिल हैं।
141 रेल ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज का निर्माण
सांसद ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक छत्तीसगढ़ राज्य में 141 रेल ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लाइन की क्षमता बढ़ाने के लिए दोहरीकरण, तिहरीकरण एव चौथी लाइन का कार्य वृहद रूप से प्रारंभ है। पहले वित्तीय वर्ष में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 143 किलोमीटर नए सेक्शन, 133.3 किलोमीटर मल्टी ट्रैकिंग, 3.8 किलोमीटर नई रेल लाइनें और 6 किलोमीटर गेज परिवर्तन का काम पूरा किया गया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 421 किलोमीटर का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 224 किलोमीटर मल्टी ट्रैकिंग, 20 किलोमीटर नई रेल लाइनें और 177 किलोमीटर गेज परिवर्तन शामिल है। इस प्रकार से वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का 460 किलोमीटर सेक्शन ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम से लैस है।
डोंगरगढ़ से कटघोरा नई रेल शुरू करने की मांग
डोंगरगढ़ से कवर्धा होते हुए कटघोरा रेलवे लाइन जाती है। यह ज्वाइंट वेंचर है और मेरे क्षेत्र का उसमें 90 % हिस्सा आता है। यह शॉर्टकट रूट है, इस रूट पर खनिज का बहुत परिवहन होने वाला है। कोरोना काल से बंद रायपुर से डोंगरगढ़ मेमू ट्रेन, जो बंद हो चुकी है, उसे जल्दी शुरू करना चाहिए, जिससे छोटे मध्यमवर्गीय मजदूर, कर्मचारी यात्रा करते हैं। सबसे ज्यादा डिमांड इस मेमू ट्रेन की है। दो डिमांड हैं मेनू ट्रेन प्रारंभ हो और डोंगरगढ़ से कटघोरा नई रेल लाइन बहुत ही महत्वाकांक्षी है, इसे जल्दी ही शुरू किया जाए।
ये भी पढ़ें- ‘2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के मिशन में छत्तीसगढ़ करेगा सहयोग’, कार्यक्रम में बोले CM विष्णुदेव साय
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
1 day agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
3 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
8 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
22 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
25 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
29 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
29 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
31 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines