Chhattisgarh: प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के विधायकों और कई अधिकारियों के घर पर छापा मार 51 करोड़ संपत्ति जब्त करने का दावा किया है। ईडी के छापे पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसके-किसके यहां से कितनी संपत्ति जब्त हुई है ये क्यों नहीं बताया जा रहा है। आरपी सिंह के यहां कितनी राशि जब्त की?, सन्नी अग्रवाल के यहां कितनी राशि जब्त की और विनोद तिवारी के के यहाँ कितनी राशि जब्त की? उन्होंने कहा कि 15 साल तक हुई लूट-खसोट की जाँच कब की जाएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नान घोटाले में सीएम कर, सीएम मैडकम कौन है। पैसा कहां गया। ED जांच क्यों नहीं करती है। मनी लांड्रिंग तो हुआ है। हमारे कार्यकर्ताओं के यहां छापा डाला है, तो किसके यहां क्या-क्या जब्त किया, इसकी सूची ED जारी क्यों नहीं करती है। ईडी की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि देखिए रमन सिंह 15 साल सत्ता में रहे और आरबीआई ने साल 2019 में रिपोर्ट जारी की है, जिसमें छत्तीसगढ़ में 40% लोग गरीबी रेखा के जीवन नीचे जीवन यापन करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम बघेल ने कहा कि 15 साल तक लोगों को लुटते रहे । आपने लोगों को गरीब से और गरीब बनाते रहे। उनके जो कार्यकर्ता हैं भारतीय जनता पार्टी के, पैसे वाले होते गए और हम लगातार यह बोल रहे हैं कि इनके यहां छापा क्यों नहीं डाल रहे ?। पूरा चावल खा गए और चावल घोटाला हो गया सीएम सर, सीएम मैडम कौन हैं? क्यों नहीं जांच करती ईडी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ