---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

CG News: लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान सीएम भूपेश दिखे सख्त, कहा- खराब सड़कों की नहीं मिलने चाहिए शिकायत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस बीच सीएम ने खराब सड़कों को जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं।सीएम ने 6181 किलोमीटर की सड़कों में तत्काल पैचवर्क करके ठीक करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2022 तक सड़कों को गड्ढा मुक्त […]

---खबर नीचे जारी है---

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस बीच सीएम ने खराब सड़कों को जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने 6181 किलोमीटर की सड़कों में तत्काल पैचवर्क करके ठीक करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2022 तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क मरम्मत के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। सीएम ने सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि दौरे पर जाऊंगा तो खराब सड़कों की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

सड़क हर हाल में बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी विभाग की हो, मुझे कोई बहाना नहीं चाहिए, बस सड़क बनना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 09, 2022 07:51 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola