Chhattisgarh: अपनी मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, आज करेंगे जल सत्याग्रह

Chhattisgarh Water Satyagraha, Chhattisgarh health worker movement, Chhattisgarh News, Raipur News
विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 21 दिनों से अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारी आज बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने कई प्रकार से सरकार तक अपनी मांगे पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। इसलिए स्वास्थ्य कर्मचारी आज जल सत्याग्रह करेंगे और सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

21 दिनों से जारी है आंदोलन

गौरतलब है कि, अपनी 5 सूत्रीय मांग को लेकर राज्य के 40 हजार से ज्यादा कर्मचारी पिछले 21 दिनों से हड़ताल पर है। स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों और लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए पूरे प्रदेश भर से अब तक 5 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका हैं।

Advertisment

आज करेंगे जल सत्याग्रह

स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी ने अपनी मांग को लेकर हड़ताल जारी रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों आज जल सत्याग्रह करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ