Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज को जान से मार देने की धमकी पाकिस्तान से मिली है। उनके नंबर पर एक कॉल आई थी। कॉलर ने उनको जान से मार देने की धमकी दी। जिसके बाद सलीम ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सलीम खान ने इसकी शिकायत राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। बता दें कि डॉ. सलीम राज की ओर से मौखिक निर्देश जारी किए गए थे। जिसमें कहा गया था कि छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद होने वाली बातचीत के लिए वक्फ बोर्ड से इजाजत लेनी होगी।
टॉपिक विवादित न हो। इसको लेकर किसी तरह का कोई विवाद न फैले। इसको देखते हुए फैसला लिया गया था। मौखिक निर्देशों में कहा गया था कि अगर मुतवल्ली (मस्जिद की संपत्ति का प्रबंध करने वाला) इस नियम की अनदेखी करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर सलीम राज के निर्देश जारी करने के बाद ओवैसी और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की ओर से बयान जारी किए गए थे।
यह भी पढ़ें:चेहरे पर नकाब, पुलिस पर पथराव करते युवा; दुकानें फूंकती भीड़… संभल दंगों का नया वीडियो आया सामने
डॉ. सलीम के अनुसार बयानबाजी के बाद उनको अफगानिस्तान, पाकिस्तान और केरल से फोन आ रहे हैं। जिसमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनसे एक कॉलर ने कहा कि तुमको 6 इंच छोटा कर देंगे। नीचे से छोटा होना है या ऊपर गर्दन से, बता दो। डॉ. सलीम ने कहा कि उनको जो धमकियां मिल रही हैं, वे डरने वाले नहीं हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नियम समाज के हित में
डॉ. सलीम खान के अनुसार उन्होंने जो नियम बनाए हैं, वे समाज और देशहित के लिए हैं। तकरीर के दौरान किसी प्रकार की राजनीतिक भाषणबाजी न हो, भाईचारा बना रहे, किसी तरह का विवाद न हो, इसलिए फैसला लिया गया है। वे नहीं चाहते कि किसी भी सूरत में सामाजिक सौहार्द्र बिगड़े। हमारे फैसले के बाद 154 मुतवल्ली की ओर से हमें टॉपिक भेजा गया था। जिसको मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जो टॉपिक वक्फ बोर्ड को नहीं आएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:UK में सिरफिरे ने फैलाई दहशत, 30 साल के शख्स को 19 बार मारा पेचकस; जानें मामला
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines