छत्तीसगढ़ के लोगों को अब स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, जानें क्या है CM विष्णुदेव साय का प्रोजेक्ट?

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: अब छत्तीसगढ़ के लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय

 Chhattisgarh CM Vishnudev Sai:  छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार आम जनता के हितों से जुड़े काम को तेजी के साथ कर रही है। साय सरकार प्रदेश के नागरिकों को हर सुविधा का लाभ उनके घर के करीब ही उपलब्ध करवा रही है। फिर चाहे वो महतारी वंधन योजना हो या फिर राशन कार्ड को रिन्यू करवाना हो। अब साय सरकार राज्य के लोगों को आयुष्मान कार्ड की सुविधाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचा रही हैं, ताकि उन्हें विभागों के चक्कर न काटने पड़ें और न ही ज्यादा भटकना पड़े।

विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर कर सकते है शिकायत 

दरअसल प्रदेश की साय सरकार ने विभाग के साथ मिलकर योजना का संचालन ऑनलाइन मेथड से किया जा रहा है। अब लोग आयुष्मान कार्ड की सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन मेथड से उठा सकते हैं। इस ऑनलाइन तरीके से लोग रजिस्ट्रेशन करके किसी भी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं। अगर इस योजना का लाभ उठाने में किसी व्यक्ति को दिक्कत आ रही है तो वह टोल फ्री नंबर 104 पर फोन भी कर सकता हैं। इसके अलावा आप 14555 टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है मुख्यमंत्री विशेष स्वास्य सहायता योजना?

जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए आवेदन मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के द्वारा अग्रेषित किया जाता है। जिसे स्टेट नोडल एजेंसी के द्वारा DKBSSY पोर्टल पर अपलोड कर सभी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाती है। इस योजना के तहत किडनी, लीवर, हार्ट ट्रांसप्लांट जैसे बीमारियों के इलाज की सुविधा दी जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ