Chhattisgarh Vishnudev Sai Govt: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश की विकास के साथ-साथ राज्य की जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसके लिए साय सरकार द्वारा प्रदेश में कई जन-कल्याण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी के तहत राज्य सरकार ने कवर्धा जिले के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, जिले में फिर से शेयरधारक किसानों को किफायती दाम पर शक्कर दिया जाएगा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इसके लिए साय सरकार की काफी तारीफ की है।
साय सरकार ने फिर से शुरू दी प्रक्रिया
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि साल 2018 से पहले भाजपा की सरकार थी उस समय में रियायती दरों में शेयर धारकों किसानों को 50 किलो शक्कर दिया जाता था। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था। इस बार के मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने इस विषय को उठाया था और किसानों को फिर किफायती दामों शक्कर वितरण करने की मांग रखी थी। उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए विष्णुदेव साय सरकार ने इस प्रक्रिया को फिर से शुरू दिया।
यह भी पढ़ें: मेले में आई महिला से 12 लोगों ने किया गैंगरेप, कोलकाता, महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हदें पार
कांग्रेस के आरोप का मुंहतोड़ जवाब
राज्य सरकार के फैसले के बाद लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाने के 11 हजार 8 सौ शेयर धारक किसान है इन किसानों को रियायती दरों में 50 किलो शक्कर दिया गया। मीडिया से बात करते हुए विधायक भावना बोहरा ने किसानों को इसके लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के शक्कर कारखाना के एमडी सतीश पाटले से मिलकर करोड़ो रूपये की भ्रष्टाचार करने का आरोप का मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना आसान है कोई सबूत दें, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines