---विज्ञापन---

मेले में आई महिला से 12 लोगों ने किया गैंगरेप, कोलकाता, महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हदें पार

Tribal Woman Gangraped on Rakshabandhan: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला के साथ रक्षाबंधन के दिन 8 लोगों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

Tribal Woman Gangraped on Rakshabandhan: पूरे देश में कोलकाता रेप और हत्या केस को लेकर आंदोलन जारी है, डॉक्टर्स के साथ-साथ आम जनता भी सड़कों पर उतरी हुई है। एक ओर जहां देशभर में रेप और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अन्य अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन जारी है, वहीं छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सामूहिक बलात्कार का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदिवासी महिला के साथ एक-दो लोगों ने नहीं बल्कि 12 लोगों ने दुष्कर्म किया है। इससे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि यह वारदात रक्षाबंधन के दिन हुई।

---विज्ञापन---

रक्षाबंधन के मेले में जा रही थी महिला

घटना के दो दिन बाद बुधवार को महिला (27) ने पुसौर थाना में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को रक्षाबंधन त्योहार मनाने के बाद अपने घर के पास लगे एक स्थानीय मेले में घूमने जा रही थी। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने महिला को रोका और फिर उसे जबरन उठा ले गए। वह लोग महिला को पास के एक तालाब के किनारे ले गए। यहां उन लोगों ने महिला के साथ एक-एक कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि वह आरोपियों में से एक को जानती थी। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी, उसके बाद मौके से भाग गए।

यह भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह की बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे पुलिस विभाग की समीक्षा, करेंगे इन विषयों पर चर्चा

---विज्ञापन---

आरोपियों में से एक को जानती थी महिला

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर रेप केस दर्ज किया और कार्रवाई के तहत अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस मामले को लेकर बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला ने बताया कि महिला सोमवार को एक स्थानीय मेले में गई थी, वह आरोपियों में से एक को जानती थी। इस दिन महिला उससे मिलने जा रही थी, दोनों बाजार के पास मिलने वाले थे। लेकिन जब आरोपी महिला से मिलने गया तो उसके साथ बाकी लोग भी थे। महिला ने बताया है कि उसके साथ कुल 12 लोगों ने रेप किया है। पुलिस ने इस मामले के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच की जा रही है।

First published on: Aug 21, 2024 01:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola