छत्तीसगढ़ सरकार की सराहनीय पहल, महिलाओं के लिए 'शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम' का किया आगाज, मंत्री की खास अपील

Chhattisgarh Vishnudev Sai Govt Woman Schemes: प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं शुरू की हैं।

Chhattisgarh Vishnudev Sai Govt Woman Schemes

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार

Chhattisgarh Vishnudev Sai Govt Woman Schemes: आज के समय में भारत के अंदर महिला और पुरुष एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के यह योगदान कम देखने को मिलता है। छत्तीसगढ़ में भी कई ऐसे ग्रामीण क्षेत्र हैं, जहां महिलाएं देश की बढ़ोतरी में खुलकर योगदान नहीं दे पा रही हैं। हालांकि, छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार इस समस्या का समाधान ढूंढ निकाला है। प्रदेश की भाजपा सरकार महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं शुरू की हैं। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा ‘शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम’ की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन योजनाओं का मकसद सिर्फ आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं महिलाएं

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इन योजनाओं का महिलाओं के जीवन पर काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश की महिलाएं अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने लगी हैं। मंत्री अग्रवाल ने जागरूक महिलाओं से अपील की है कि वह बाकी महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही उन्होंने खुद भी महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा है।

विज्ञापन

महतारी वंधन योजना के लिए आवेदन

अग्रवाल ने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। बता दें कि इन दिनों राज्य में काफी बड़े स्तर पर महिलाओं के आवेदन महतारी वंधन योजना के तहत करवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ