छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने अस्पताल में भर्ती सुकांती बाई से फोन पर की बात, डॉक्टरों से बोले- इलाज में कमी न रहे

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: सीएम विष्णुदेव साय ने पीड़िता सुकांती बाई से फोन पर बात की और उनसे पैर की सर्जरी के बारे में पूछा…

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहज और सरल व्यक्तित्व के मालिक हैं। राज्य के मुख्यमंत्री बनने के बाद से कई बार विष्णुदेव साय को लोगों के बीच जाते और उनके साथ धुलते-मिलते देखा गया है। ऐसा ही एक ताजा मामला कुनकुरी तहसील के ग्राम गोरिया से सामने आया है। गोरिया के रहने वाले नंदकुमार चौहान ने बताया कि एक हादसे में उसकी पत्नी सुकांती बाई का पैर आग में झुलस गया था। उसके इलाज के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गांव में एम्बुलेंस भेजी और सुकांती बाई को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके अलावा सीएम साय ने पीड़िता से फोन पर भी बात की है।

विज्ञापन

सीएम साय ने दिए इलाज के निर्देश 

नंदकुमार चौहान ने बताया था कि साल 2019 में उसकी पत्नी सुकांती बाई आग से झुलसने की वजह से चल-फिर नहीं सकती है। नंदकुमार चौहान की परेशानी के बारे में जैसे सीएम विष्णुदेव साय को पता चला, उन्होंने तुरंत सुकांती बाई के पैर के इलाज के लिए गांव में एम्बुलेंस भेजी। इसके बाद सुकांती बाई को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों को सीएम साय ने निर्देश दिया कि सुकांती बाई के इलाज में किसी भी तरह की कमी न हो और साथ ही उसे बेहतर इलाज मिलना चाहिए।

विज्ञापन

सीएम ने फोन पर पीड़िता से की बात 

हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैंप कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर सुकांती बाई से फोन पर बात की। उन्होंने सुकांती बाई से पैर की सर्जरी के बारे में पूछा, जिसके जवाब सुकांती ने बताया कि उसके पैर की सर्जरी हो गई। इसके बाद सीएम ने सुकांती के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ निसंकोच होते हैं लोग

सीएम विष्णुदेव साय के इसी सरल स्वभाव को देखकर प्रदेश के लोग उनसे काफी जुड़ाव महसूस करते हैं और छोटी-मोटी कोई भी जरूरत होने पर बिना किसी संकोच के मुख्यमंत्री से बता देते हैं। वहीं सीएम विष्णुदेव साय भी लोगों की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ