Chhattisgarh Two Child Died Due to Drowning: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दो मासूमों की डबरी में डूबकर मौत का मामला सामने आया है। दोनों मासूम रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन थे, जिनकी उम्र साढ़े 5 वर्ष और 4 वर्ष थी। मरने के बाद भी दोनों भाई-बहनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। बच्चों के शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
बच्चों के देर तक घर नहीं लौटने पर हुई चिंता
यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम 4 बजे ग्राम गिर्रा के बाजार चौक निवासी घनश्याम धीवर की साढ़े 4 साल की बच्ची गीता धीवर अपने फुफेरे भाई 5 साल के केशव के साथ घर के बाहर खेल रही थी। लेकिन, जब दोनों बच्चे बहुत देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने बच्चों की आसपास तलाश करनी शुरू कर दी, लेकिन वे नहीं मिले।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए मासूम
जब पूरे गांव में ढूंढ़ने के बाद भी बच्चे नहीं मिले, तो गांव वालों के साथ परिजन डबरी के पास पहुंचे। वहां, बच्ची की चप्पल पास ही पड़ी हुई थी, जिससे परिजनों को अनहोनी के आशंका हुई। इसके बाद जब उन्होंने डबरी में उतरकर देखा तो उनके होश उड़ गए। दोनों मासूम एक-दूसरे का हाथ पकड़े डूबे नजर आए। बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
भाई को बचाने में बहन भी डूबी
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाए, रविवार को दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम पलारी अस्पताल में किया जाएगा। इस मामले को लेकर गांव के ही रघुनंदन लाल वर्मा ने बताया कि बच्ची डबरी में अपने भाई का हाथ पकड़े हुए उसके ऊपर गिरी पड़ी थी। इससे ऐसा लगता है कि डबरी में पहले भाई गिरा होगा, जिसे बचाने के लिए बहन पानी में उतरी होगी। उसने भाई का हाथ पकड़ा होगा, लेकिन इसी दौरान वो भी पानी में उसके ऊपर ही गिर गई।
परिजनों ने बताया कि केशव की मां चमेली धीवर अपने भाई के यहां इलाज कराने आई थी। इसके बाद वह बेटे केशव को मामा के ही घर छोड़कर अपनी ससुराल तिल्दा लौट गई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines