हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: 3 हाथियों की मौत पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे 35 हाथी, आंखें गीली और चेहरे पर दिखी मायूसी

Chhattisgarh: हाथियों की मौत के मामले में जांच टीम का गठन किया गया है। घरघोड़ा ब्लाक के चुहकीमार नर्सरी में हाथियों की सुरक्षा के लिए तारबंदी की गई है। 

घटनास्थल पर एकत्रित हाथियों का झुंड

Three Elephants Die of Electrocution in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जानवरों के बीच एक-दूसरे के प्रति गहरी संवेदना देखने को मिली। दरअसल, यहां घरघोड़ा ब्लाक के चुहकीमार नर्सरी में 26 अक्टूबर को तीन हाथियों की करंट लगने से मौत हो गई। मरने वालों में एक शावक शामिल था और सभी एक परिवार के थे। इस घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मरने वाले हाथियों को घटनास्थल के पास ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया।

दरअसल, मरने वाले तीनों हाथियों के ऊपर 11KV का बिजली का तार टूटकर गिर गया था, जिससे तीनों मौके पर ही तड़प-तड़पकर मर गए। ड्रोन से गश्त के दौरान वन विभाग अधिकारियों को इसका पता चला था। इससे पहले की बचाव दल कुछ मदद कर पाता हाथियों ने दमतोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी ने दिया 200 करोड़ का तोहफा; जानिए क्या बोले

धीरे-धीरे बड़ी संख्या में हाथी हो गए एकत्रित

जहां मरने वाले तीनों हाथियों को दफनाया गया था बुधवार को वहां करीब 35 हाथियों का झुंड एकत्रित हो गया। मानों सभी अपने साथियों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हों। ड्रोन से हाथियों के घटनास्थल पर जमा होने की फुटेज मिली। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहले मौके पर एक-दो हाथी थे फिर धीरे-धीरे वहां बड़ी संख्या में हाथी एकत्रित हो गए।

जांच के निर्देश, जंगल में की तारबंदी

हाथियों की मौत के इस मामले में सिविक एजेंसियों ने जांच टीम का गठन किया है। घटनास्थल पर तार से जलने के निशान और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। भविष्य में ऐसा हादसा न हो इसके लिए रिपोर्ट मांगी गई है। बता दें घरघोड़ा ब्लाक के चुहकीमार नर्सरी में बड़ी संख्या में हाथी रहते हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए वन विभाग ने तारबंदी की हुई है।

ये भी पढ़ें: दिवाली पर नहीं रहेंगे हाथ खाली! CM विष्णुदेव साय सरकार की इस योजना के साथ सशक्त बन रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाएं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें