छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी ने दिया 200 करोड़ का तोहफा; जानिए क्या बोले

PM Modi Gave Rs 200 Crores Gift to Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (कोनी) में 200 करोड़ की लागत से बने सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर लोकार्पण किया।

PM Modi Gave Rs 200 Crores Gift to Chhattisgarh

PM Modi Gave Rs 200 Crores Gift to Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर 200 करोड़ की लागत से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (कोनी) में बने सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का वर्चुअल लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने नई दिल्ली से इस हॉस्पिटल का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने देश के अलग- अलग जगहों में 12 हजार 850 करोड़ रुपये से अधिक लागत के अनेक स्वास्थ्य प्रोजेक्ट का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए लोगों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि जितना ज्यादा देश के लोग स्वस्थ रहेंगे, उतनी ही तेजी से देश की प्रगति होगी।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहा है काम

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि धनतेरस के दिन सौभाग्य और स्वास्थ्य का यह उत्सव सिर्फ एक संयोग नहीं है, यह उत्सव स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक है। योग और पंचकर्म के लिए पूरी दुनिया के लोग भारत आते है, आने वाले समय में भारत आने वाले ऐसे लोगों की संख्या और ज्यादा बढ़ेगी। पीएम मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत सरकार संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

सीएम विष्णुदेव साय का ऐलान

इन दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर के इस मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सभी तरह की अलट्रा मॉर्डन सुविधाएं मौजूद है। इस अस्पताल से बिलासपुर के आसपास के ग्रामीणों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही सरगुजा संभाग के लोगों को भी बेहतर इलाज के लिए दुसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए उनकी सरकार मोदी की गारंटी पर पूरा काम कर रही है। इसके अलावा संकल्प के साथ विकास के सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। इसी के साथ सीएम विष्णुदेव साय ने ऐलान किया कि राज्य सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना फिर से शुरू की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ