हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

10 नक्सली ढेर, AK-47 राइफलें बरामद; छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षा बलों से मुठभेड़

Naxalist Encounter in Sukma: सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 10 और उग्रवादियों को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के सुकमा में जंगलों में हुई। सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के शवों को बरामद करके हथियार भी जब्त कर लिए हैं।

विज्ञापन
Maoist Encounter

Chhattisgarh Sukma Naxalist Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जंगलों में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने करीब 10 नक्सली ढेर किए हैं, जिनके शव बरामद करके कब्जे में ले लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों से AK-47 और SLR समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं।

यह मुठभेड़ सुकमा जिले के कोराजुगुड़ा, दंतेवाड़ा, नगरम और भंडारपदर इलाकों में जंगलों में हुई। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 से नवंबर 2024 तक कुल 257 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया है। 861 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और 789 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

यह भी पढ़ें:Amazon के कर्मचारी की शादी में मौत, दूल्हा-दुल्हन को तोहफा देते समय अचानक आया हार्ट अटैक

विज्ञापन

खुफिया जानकारी के आधार पर हुई कार्रवाई

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (DRG) टीम और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान नक्सलियों के खिलाफ अभियान का हिस्सा थे। सुरक्षा बलों को इलाके में माओवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। अभी तक बरामद माओवादियों के शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

टीमों ने इंसास राइफल, एके-47 राइफल और SLR राइफल सहित कई हथियार बरामद किए हैं। गुरुवार को भी ओडिशा के मलकानगिरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया था। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई गोलीबारी में माओवादी ढेर किया गया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:स्कूल की रसोई में नॉन-वेज और शराब की बोतलें; टीचरों की मस्ती की पाठशाला देखकर हो जाएंगे शर्मसार

छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ अभियान

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की प्रगति, इन क्षेत्रों में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा शामिल थे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बताा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ से नक्सलियों को उखाड़ फेंकने और 2026 तक नक्सलियों के उन्मूलन के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पिछले 11 महीनों में लगभग 200 नक्सलियों का सफाया किया गया है। 600-700 नकसलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

यह भी पढ़ें:Whatsapp के 17000 अकाउंट ब्लॉक! जानें भारत सरकार ने क्यों लिया फैसला?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola