CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक नवा रायपुर में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में हुई। इस बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों पर चर्चा हुई।
इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र में रखे जाने वाले कुछ विधेयकों को हरी झंडी मिलने की उम्मीद रही। कैबिनेट की बैठक में रेडी टू ईट की जिम्मेदारी स्व सहायता समूहों को सौंपने का बड़ा निर्णय लिया गया है।
बैठक में इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले संशोधन विधेयकों के प्रारूप और करंट फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए पहला अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। मेयर और चेयरमैन के सीधे चुनाव के लिए मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयक का प्रारूप भी अनुमोदन के लिए रखा गया। आने वाले नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए भी जरूरी निर्णय लिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 3 साल में सुलझ जाएगा नक्सलवाद, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान- हम बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार
बैठक में फिलहाल खरीफ सीजन में बारिश और फसलों की स्थिति, साथ ही खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा हुई। वर्तमान में, कई जिलों और तहसीलों में औसत से कम बारिश हुई है, जिससे धान और अन्य खरीफ फसलों की बुआई पर असर हुआ है। इसके अलावा, कैबिनेट में किसानों और कर्मचारियों के हित में कुछ जरूरी फैसले भी लिए गए। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है।
ये भी पढ़ें- विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को पूरा करने नितिन गडकरी के पास पहुंचे CM साय, किया खास अनुरोध
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines