छत्‍तीसगढ़ में 3 साल में सुलझ जाएगा नक्सलवाद, डिप्‍टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान- हम बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार

Naxalism In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में स्पेशल टास्क फोर्स (Special Task Force) के दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए। विजय शर्मा ने कहा कि बंदूक के बल पर नक्सलवाद को खत्म नहीं किया जा सकता है। नक्सल मामले पर जल्द भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता भी लागू करेगी। 

naxal in Chhattisgarh

naxal in Chhattisgarh

विज्ञापन

Naxalism In Chhattisgarh: राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि संसाधन संपन्न राज्य में नक्सलवाद समस्या का समाधान तीन साल के भीतर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रण है कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश को नक्सलवाद से मुक्त करना है। इस प्रण के साथ छत्तीसगढ़ की सरकार आगे बढ़ रही है।

नई दिल्ली पहुंचे विजय शर्मा ने यहां समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के सवाल पर कहा कि पूरे देश में यूसीसी लागू होना चाहिए। इसके साथ छत्तीसगढ़ में भी समान नागरिक संहिता लागू हो सकेगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नक्सलियों के साथ बातचीत की पक्षधर है और उनका लक्ष्य उन्हें मुख्यधारा में लाना है। विश्वास है कि नक्सलवाद का मुद्दा तीन साल में हल हो जाएगा। आप तीन साल में इंद्रावती के तट पर शांति से बैठ सकेंगे।

IED विस्फोट में दो जवान हुए शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए। शर्मा ने कहा कि बंदूक के बल पर नक्सलवाद को खत्म नहीं किया जा सकता है। इसलिए हम कई पहलुओं पर काम कर रहे हैं और एक मानसिकता दृष्टिकोण अपना रहे हैं।

विज्ञापन

नक्सलियों के साथ बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार हैं और बातचीत होनी चाहिए। हम फोन पर या वीडियो कॉल के जरिए भी बात कर सकते हैं। मैंने फीडबैक के लिए गूगल फार्म भी जारी किया है। राज्य सरकार राज्य के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने वाली विदेशी शक्तियों को पूरी तरह से जड़ से उखाड़ देगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ