CG Health Minister Big Decision On Hospitals Security: प्रदेश की छत्तीसगढ़ सरकार लगातार कई विकास के कार्यों में जुटी हुई है। इसी के तहत हर जगह सुरक्षा को लेकर भी मुस्तैद है। कोलकाता की घटना को देखते हुए छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया गया है। इसके तहत सभी मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ ही मरीजों की सुरक्षा का जिम्मा हथियारबंद पूर्व सैनिकों को दिया जाएगा। गुरुवार सुबह 7 बजे आंबेडकर अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी देते हुए सुरक्षा चाक चौबंद-बनाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही हॉस्टल परिसर में सफाई के साथ अंधेरे वाले क्षेत्रों में लाइट लगाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ऐसे रिटायर्ड सोल्जर की सेवाएं ली जाएंगी, जिनके पास लाइसेंस वाले हथियार हों। वहीं, अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए डीजीपी से पत्राचार कर 8-10 पुलिस के जवानों की तैनाती किए जाने की मांग की गई है। जवान तीनों पालियों में अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
वहीं, निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी जायजा लिया और बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए। पिछले दो दिनों से अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल करते हुए बंद सीसीटीवी कैमरों के साथ ही गार्डों की अनुपस्थिति को लेकर खबरों का प्रकाशन किया, जिसके बाद मंत्री बिना किसी पूर्व सूचना के ही औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे और सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
खाने की गुणवत्ता और सफाई की जांच हुई
मंत्री ने इमरजेंसी रूम के बाहर बैठे मरीजों से उनका हाल-चाल जाना और कैंटीन में साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही हॉस्टल परिसर में सफाई के साथ अंधेरे वाले क्षेत्रों में लाइट लगाने के भी निर्देश दिए।
खुलेंगी चौकियां
प्रदेश में कई ऐसे मेडिकल कालेज हैं, जहां संबद्ध अस्पतालों में चौकियां ही नहीं हैं। ऐसे में डीजीपी से पत्राचार/कॉरेस्पोंडेंस कर वहां पहले चौकियों का निर्माण करवाया जाएगा, इसके बाद वहां पुलिस के सिपाहियों को तैनात भी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए’, रायगढ़ रेप मामले में कांग्रेस की जांच समिति पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines