'ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए', रायगढ़ रेप मामले में कांग्रेस की जांच समिति पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री

CG Health Minister Shyam Bihari Jaiswal Target Congress: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रायगढ़ रेप मामले में कांग्रेस द्वारा जांच समिति के गठन पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

CG Health Minister Shyam Bihari Jaiswal Target Congress

CG Health Minister Shyam Bihari Jaiswal Target Congress: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रक्षाबंधन के दिन मेले में आई एक आदिवासी महिला के साथ 12 लोगों से गैंगरेप किया। इस वारदात ने पूरे राज्य को हिला रख दिया। इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक ओर जहां पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच एक अलग ही जंग छिड़ी हुई है। दरअसल, कांग्रेस ने घटना पर जांच समिति गठित की है। कांग्रेस के इस जांच समिति गठन पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन

ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार है कोई भी अपराधी कानून के नजर से नहीं बचेगा। जो भी अपराधी होगा उसकी गिरफ्तारी होगी और कानून के अनुसार कठोर सजा दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि डिप्टी सीएम के नेतृत्व में काम चल रहा है अपराधियों के हौसले पस्त है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन पार्टी है, वो किस दिशा में जा रहें है उन्हें ही नहीं पता है।

विज्ञापन

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा

इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बात करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का दौरा समय समय पर विभिन्न राज्यों का दौरा करते हैं। छत्तीसगढ़ से उनका खास लगाव है, उनका स्वागत है। प्रदेश में पिछले 7 महीना में नक्सली उन्मूलन की तरफ कई बड़े कदम उठाए गए हैं, जिसमें हमे बड़ी सफलता मिली है। इससे आम जनता के बीच सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। प्रदेश के लिए अमित शाह का दौरा अच्छा होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ