रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरुवार की देर रात तक जोरदार बारिश होती रही। प्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान
गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई है। शाम से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर रात तक होती रही। उसके बाद रात करीब 11 बजे शुरू हुई जोरदार बारिश रात डेढ़ बजे तक होती रही, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। विद्यानगर, विनोबा नगर, व्यापार विहार, अज्ञेय नगर, मंगला, पुराना बस स्टैंड सहित सरकंडा के बंधवापारा, मोपका समेत कई जगहों पर सड़कें लबालब हो गई। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी भी हुई और रात भर लोग परेशान होते रहे।
यह भी पढ़ें-गरियाबंद में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर, कई गांवों से संपर्क टूटा, राहत-बचाव कार्य जारी
आज भी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। अगले 24 घंटे में इसके और अधिक तेज होकर ओडिसा और छत्तीसगढ़ की ओर अगले तीन दिनों में पहुंचने की संभावना है।
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, टीकमगढ़, डाल्टनगंज, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर निम्न दाब के केंद्र तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके कारण प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
10 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines