हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ के लिए PM मोदी का ऐलान- हर-घर बनेगा सूर्य घर, अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाना ही लक्ष्य

PM Narendra Modi Chhattisgarh: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाने का वादा किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने चरौदा-भिलाई में 280 करोड़ रुपये के 50 मेगावॉट रेलवे सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ की संकल्प यात्रा की शुरुआत की। इस संकल्प यात्रा की शुरुआत रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाने का वादा किया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चरौदा-भिलाई में 280 करोड़ रुपये के 50 मेगावॉट रेलवे सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण किया गया है।

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की घोषणा

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ‘पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर-घर को सौर ऊर्जा से चलने वाला घर बनाना और सरकार उपभोक्ताओं के बिजली बिल को शून्य करना ही सरकार का लक्ष्य है, जिसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पीएम मोदी ने बताया कि सरकार की तरफ से हर घर की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाएंगे, सरकार इसके लिए लोगों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजेगी। इससे राज्य के हर घर को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। इसके साथ ही सरकार इससे उत्पादित अतिरिक्त बिजली भी खरीदेगी। इससे कई परिवारों को हर साल हजारों रुपये की आय होगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णदेव साय का ऐलान, बोले- विकसित भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को प्रदेश तैयार

907 करोड़ रुपये के प्रोजोक्ट का लोकार्पण 

बता दें कि, पीएम मोदी ने इस दौरान राजनांदगांव जिले में 451 एकड़ बंजर जमीन पर 907 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 मेगावॉट एसी/155 मेगावॉट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। इस प्रोजेक्ट से रात के समय जिले के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति होगी। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी को इस सौगात के लिए राज्य की जनता की तरफ से अभिनंदन व्यक्त किया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola