छत्तीगसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर में पुलिस ने शुक्रवार को नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया था। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के पास से .303 राइफल, गोला-बारुद समेत कई हथियार बरामद हुए। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है। रुक-रुक कर गोलीबारी अभी भी जारी है। हालांकि प्रदेश में एनकाउंटर के अलावा कई नक्सली लगातार अपने को सरेंडर भी कर रहे हैं।
हाल में मारा 1 करोड़ का इनामी
एक दिन पहले ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी। पुलिस ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में भीषण मुठभेड़ में सीपीआई (M) की केंद्रीय समिति के सदस्य मोडेम बालकृष्ण को मार गिराया था। मोडेम के पर 1 करोड़ का इनाम था। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने 9 अन्य नक्सलियों को भी मार गिराया था।
यह भी पढ़ें: कौन था 10 लाख का इनामी अमित हांसदा? जो एनकाउंटर में ढेर, पुलिस-कोबरा फोर्स को मिली सफलता
अब तक 243 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ में पुलिस और अन्य सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आए दिन मुठभेड़ में कोई न कोई नक्सली मौत के घाट उतारा जा रहा है। सुरक्षाबलों ने बताया कि इस साल अब तक एनकाउंटर में 243 नक्सलियों को मारा जा चुका है। सबसे ज्यादा नक्सली बस्तर संभाग में मारे गए हैं। बस्तर के गरियाबंद में 27 और मोहला, मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में 2 नक्सली मारे जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: झारखंड के श्रीकेदाल में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, 2 जवान शहीद, 1 घायल
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines